तीन दिन रोहड़ू व रामपुर दौरे पर रहेगी सांसद प्रतिभा सिंह, महिलाओं के सांस्कृतिक उत्सव में करेंगी शिरकत 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

 

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह कल 2 जुलाई से 3 दिवसीय रोहड़ू व रामपुर विधानसभा क्षेत्रों  के दौरे  पर रहेंगी। प्रतिभा सिंह के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 2 जुलाई को सुबह 10.30 बजे शिमला से रोहड़ू के लिये प्रस्थान करेंगी।

 

इस दौरान लोक निर्माण एवं युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ रोहड़ू स्टेडियम में ग्रीन हिमायलन एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिलाओं के सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत करेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।

 

3 जुलाई को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह 9. 30 बजे तकलेच,12 बजे देवठी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी। दोपहर बाद 1 बजे श्राइ  कोटी मंदिर में प्रतिष्ठा में भाग लेंगी व बाद में यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी।

 

यह भी पढ़े:-हिमाचल-उत्तराखंड में मछली पकड़ने का अनोखा मेला, सांस्कृतिक धरोहर है यहां ‘मौण’ परंपरा

 

इसके उपरांत डारण, मश्णु,दोफड़ा, डोबी,गौरा व रचोली होते हुए रामपुर लौट आएंगी। रात्रि विश्राम रामपुर ही रहेगा।
4 जुलाई को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह  सुबह 9 बजे रामपुर से पांडाधार-नागधार होते हुए ननखड़ी में एक जनसभा को सम्बोधित करेगी तत्कपश्रतात शाम 4 बजे शिमला को रवाना होंगी।