सुंदर सिंह ठाकुर ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकान पीड़ितों को दिए एक -एक लाख रुपये 

0
4
मुख्य संसदीय सचिव पर्यटन ऊर्जा वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर
मुख्य संसदीय सचिव पर्यटन ऊर्जा वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव पर्यटन ऊर्जा वन व  परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने  कुल्लू उपमंडल के कोली बहेड में भूस्खलन के कारण  क्षतिग्रस्त मकान मालिक कर्ण सिंह व ख़ूबराम को  एक -एक लाख रुपये की राशि  व  बिस्तर ,कम्बल तिरपाल, बर्तन व खाद्य सामग्री प्रदान की।

 

यह भी पढ़े:- सिस सिक्योरिटी इंडिया में भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र के 150 पद 

 

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार उनके साथ है उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की सहायता लिये  अनेक पग उठाये गए हैं। आपदा प्रभावित ख़ूबराम व कर्ण सिंह ने राहत राशि व खाद्य सामग्री, व अन्य सामान प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू  व सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का आभार ब्यक्त किया।