पूर्व सहायक उप-निरीक्षक के पास पकड़ी 1005 कार्टन अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कांगड़ा। राजधानी शिमला के जिला कांगड़ा के नूरपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1005 कार्टन अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जिसमे अंग्रेजी शराब की 233 पेटी, मैकडाॅवेल की 532 पेटी और राॅयल चैलेंजकी 240 पेटी शामिल है। इसके अलावा 65,000/- रुपये की नगदी राशि भी बरामद की गई है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व सहायक उप-निरीक्षक के पास पकड़ी 1005 कार्टन अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार रात्री को पुलिस थाना डमटाल, पुलिस जिला नूरपुर में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक अंतर्राज्यीय शराब गिरोह शराब की एक बड़ी खेप नूरपुर में पहुंचाएगा।
पूर्व सहायक उप-निरीक्षक के पास पकड़ी 1005 कार्टन अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
इस सूचना पर भदरौया टोल टैक्स बैरियर पर पुलिस द्वारा नाका लगाया गया। आरोपी यह खेप पठानकोट के लिए पंजाब से लेकर जा रहा था और यह 1005 कार्टन अवैध शराब की कार्टन सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिर्पाइ गई थी।
पूर्व सहायक उप-निरीक्षक के पास पकड़ी 1005 कार्टन अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी की पहचान स्वरूप सिंह पुत्र स्व. महिंदर सिंह निवासी गावं लाहरू, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति दिल्ली पुलिस का एक पूर्व सहायक उप-निरीक्षक था, जिसे भ्रष्टाचार के एक मामले में संलिप्तता के कारण वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस ने सेवा से बर्खास्त कर दिया था। मामले की आगामी जांच जारी है व इस मामले में बैकवर्ड और फाॅरवर्ड लिंकेज की हर दृश्टिकोण से जांच की जा रही है।
पूर्व सहायक उप-निरीक्षक के पास पकड़ी 1005 कार्टन अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि शराब माफियाओं के विरूद्व पुलिस विभाग द्वारा जीरो टाॅलरे ंस की नीति को सुनिश्चित करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं तथा शराब माफियाओं के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जा रही है।
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। विश्वविद्यालय (एपीजी) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 27 जुलाई 2026 से चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम...