22 लाख महिलाएं मांग रहीं है 1500 प्रतिमाह, वादा कहाँ रह गया? – डेजी ठाकुर 

कहा.... खुद तो सरकार में समन्वय बना नहीं है पर प्रदेश में कर दिया है एक कन्फ्यूजन का माहौल पैदा 

भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर
भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

सोलन। भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाएं बार-बार पूछ रही है की कांग्रेस ने सत्ता में आने को प्रदेश की 22 लाख महिलाओं से वादा किया था की हर महीने 1500 रु देंगे, पर वह है कहां उसका पता नहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल मात्र सत्ता हथियाने को झूठी गरंटिया दी थी। चुनावों के दौरान कांग्रेस के नेता जगह-जगह बड़ी रैलियां और मंचों से इस वादे को दोहरा रहे थे, इनकी राष्ट्रीय नेत्रियां मंचों से हिमाचली वेशभूषा में यह वादे करके गई पर यह वादा गायब हो गया।
उन्होंने कहा की सरकार ने अनेकों नोटिफिकेशनों के माध्यम से महिलाओं को कंफ्यूज करने का प्रयास किया है, उनके मंत्री एक स्वर में बात नहीं करते और मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से दूसरे रास्ते पर होते हैं। खुद तो सरकार में समन्वय बना नहीं है पर प्रदेश में एक कन्फ्यूजन का माहौल पैदा कर दिया गया है।  महिलाओं को संख्या भी अभी तक निर्धारित नही हुई है।

यह सरकार केवल मात्र छल कपट की सरकार है, सत्ता में आने के लिए भी इन्होंने यही किया और अब सत्ता चलाने के लिए भी यही कर रहे हैं।

Ads