आपदा में मदद के लिए आगे आई श्रम दान संस्था , जिला कुल्लू, मंडी और शिमला में दिए त्रिपाल टेंट और राहत सामग्री 

0
4
आपदा में मदद के लिए आगे आई श्रम दान संस्था , कुल्लू मंडी शिमला में दिए त्रिपाल टेंट ओर राहत सामग्री , शिमला नगर निगम को दिए त्रिपाल टेंट
आपदा में मदद के लिए आगे आई श्रम दान संस्था , कुल्लू मंडी शिमला में दिए त्रिपाल टेंट ओर राहत सामग्री , शिमला नगर निगम को दिए त्रिपाल टेंट

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बरसात में इस बार भारी नुकसान हुआ है और कई लोग बेघर हुए हैं सरकार प्रभवितो की मदद कर रही है वही कई संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई है शिमला की श्रमदान संस्था भी इस आपदा के दौरान कुल्लू मंडी सहित शिमला में प्रभावितों को राहत सामग्री देने में लगी हुई है। श्रमदान संस्था की ओर से मंडी कुल्लू में प्रभावितों को त्रिपाल देने के साथ टेंट मुहैया करवाए गए जिसके लिए डीसी मंडी कुल्लू द्वारा प्रश्सनी पत्र भी दिया है। वहीं संस्था द्वारा मंगलवार को 15 बड़े त्रिपाल और छह टेंट नगर निगम के महापौर को सौंपे।

 

यह भी पढ़े:- उपरोजगार कार्यालय मशोबरा में वर्तमान में दो पद क्रियाशील-सीमा गुप्ता  

 

संस्था के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस बार बरसात में भारी नुकसान हुआ है और कई लोग प्रभावित हुए हैं इसको देखते हुए संस्था की ओर से मंडी में बेघर हुए लोगों के लिए 352 त्रिपाल 100 कंबल और राशन भेजा है जबकि कुल्लू में 34 टेंट 252 त्रिपाल भेजे थे और आज शिमला नगर निगम के महापौर को 14 त्रिपाल ओर 6 टेंट दिए है । उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर प्रभवितो की मदद कर रही है लेकिन ये आम लोगो का भी दायित्व बनता है कि इस आपदा के समय प्रभवितो की मदद के लिए आगे आए।

 

वही नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस बार बरसात में आई आपदा से कई लोग बेघर हो गए हैं ऐसे लोगों की मदद के लिए श्रमदान संस्था आगे आई है और मंडी कुल्लू में बेघर हुए लोगों को ट्रिपल कंबल टेंट सहित अन्य सामग्री पहुंचाई है शिमला नगर निगम को भी संस्थान द्वारा 14 त्रिपाल और टेंट दिए हैं ताकि प्रभावितों को की मदद हो सके। उन्होंने संस्था का यह सामग्री रहने पर आभार जताया।