आपदा के 2 महीने बाद प्रियंका को आई हिमाचल की याद, बलबीर वर्मा बोले…. प्रियंका याद करें 1500 रुपए दिलाने का वादा

 कहा....कोरोना काल में भी थी आपदा,  जयराम ठाकुर ने बनाए रखी व्यवथा, आर्थिक हालात का नहीं रोया रोना

0
6
विधायक बलवीर वर्मा
विधायक बलवीर वर्मा

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर आई इस दौरान उन्होंने कल्लू और मंडी जिला के आपदा प्रभावीत इलाकों का दौरा किया और आपदा पीड़ितों से मिली. अब इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता और चौपाल से विधायक बलबीर वर्मा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि आपदा के 2 महीने बाद प्रियंका गांधी को हिमाचल की याद आई और आपदा के समय कोई कांग्रेस का बड़ा नेता हिमाचल नहीं पहुंचा.

 

 

बलबीर वर्मा ने कहा कि आपदा को ढाई महीने का वक्त होने को आया है और अब प्रियंका गांधी हिमाचल के दौरे पर आई है उन्हें इतने वक्त बाद हिमाचल की याद आई. बालवीर वर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा के समय कांग्रेस का कोई केंद्रीय नेता हिमाचल नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई. बालवीर वर्मा ने प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से 1500 रुपए दिलाने का वादा किया था लेकिन आपदा के बुरे समय में भी प्रदेश की महिलाओं को ₹1500 नहीं दिए जा रहे हैं.

 

यह भी पढ़े:- जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग की एन.एस.एस. इकाई ने चलाया ‘भांग उखाड़ो’ अभियान 

 

दूसरी तरफ बालवीर बनवाने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लिया और आर्थिक स्थिति का रोना न रोने की बात कही. बालवीर वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना के समय भी आपदा जैसे हालात थे ऐसे में जब टैक्स एक्सेस और अन्य किसी माध्यम से सरकार को आए नहीं हो रही थी ऐसे समय में भी जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लोगों को वक्त पर वेतन दिए बरसात से तब भी सड़के खराब हुई थी फिर भी जयराम ठाकुर ने सड़के बहाल रखी.

 

 

इस दौरान बालवीर वर्मा ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब भी हिमाचल प्रदेश में आपदा आई और भयंकर नुकसान हुआ लेकिन आपदा का केवल 7 फीसदी पैसा हिमाचल को मिला जबकि अभी कांग्रेस केंद्र सरकार एडवांस में मदद कर रही है और आगे भी करती रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आर्थिक हालातो का रोना रो रहे हैं. उन्होंने पूछा मुख्यमंत्री कर्ज लेकर कर्मचारियों का वेतन दे सकते हैं तो बागवानों के लिए काम क्यों नहीं करते.