प्रियंका गांधी हिमाचल के दौरे पर, आज दूूसरा दिन, शिव बावड़ी मंदिर और कृष्णानगर जाकर बांटेगी पीड़ित परिवारों का दर्द 

0
4
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

 

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  का हिमाचल प्रदेश में दौरे का दूसरा दिन हैं। दूसरे दिन वह शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी और पीड़ित परिवारों और जिन्होंने इस त्रासदी में अपनो को खोया है उनसे मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी सबसे पहले शिमला के बालूगंज के समीप शिव बावड़ी मंदिर जाएंगी। शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की दुखद मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही थे। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात कर सकती है।

 

यह भी पढ़े:- आपदा के 2 महीने बाद प्रियंका को आई हिमाचल की याद, बलबीर वर्मा बोले…. प्रियंका याद करें 1500 रुपए दिलाने का वादा

 

शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लाटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ मौजूद रहेंगी।

 

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद प्रियंका गांधी सोलन भी जा सकती है। यदि आज सोलन नहीं गईं तो वह कल सोलन जा सकती है। जहां शामती में प्रियंका गांधी उन परिवारों से मिलेगी, जिनके घर बीते जुलाई महीने की बारिश के बाद खाली कराए गए थे।