भाजपा ओबीसी मोर्चा की टीम घोषत, इन्हे सौंपा गया उपाध्यक्ष का दायित्व 

0
4
बीजेपी
बीजेपी
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

उपाध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, राकेश चौधरी, नीलम चौधरी और राकेश मेहरा होंगे राकेश मैहरा। महामंत्री रामलोक धनोटिया और सुभाष चौधरी होंगे। सचिव रतन चौधरी, तिलक पटाकू, जयवीर चौधरी, रितेश पलियाल, रवि कुमार और विजय चौधरी होंगे।

कोषाध्यक्ष देवी लाल, कार्यालय प्रमुख मंजीत चौधरी, मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार प्रेमी होंगे। प्रवक्ता संतोष चौधरी, विकास कुमार, कपूर चंद और जगदीप सिंह होंगे। मीडिया प्रभारी रामेश्वर शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विमल चौधरी, रामलाल शर्मा और जवाहर सिंह होंगे। आईटी संयोजक राहुल मंहत और सोशल मीडिया संयोजक पंकज सोहल होंगे।
जिला जिला अध्यक्ष कुछ इस प्रकार होंगे : चंबा से सतीश धीमान, कांगड़ा सुरेश चौधरी, नूरपुर महेन्द्र सिंह धोनी, शिमला से कृष्ण दास शर्मा, ऊना जयदेव खट्टा, पालमपुर से शिवचरण, हमीरपुर से आशीष डोगरा, बिलासपुर से के0 सुभाष, सिरमौर से देवेन्द्र चौधरी, मंडी से पूर्ण चंद, सोलन से नरेश चौधरी, महासू से गगन दीप काल्टा, कुल्लू से नरेश चौधरी, देहरा से मनोहर चौधरी और सुंदरनगर से विजय भारद्वाज होंगे।