राज्यपाल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का किया विमोचन

कहा... इस पुस्तक के माध्यम से पाठक समाज एवं मानवता की सेवा के प्रति अधिक समर्पित भाव से होंगे  प्रेरित 

राज्यपाल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया
राज्यपाल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन मेें जगदीश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकें हमारे ज्ञान को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके अध्ययन से हम अपने जीवन को निरंतर परिष्कृत करते रहते हैं।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पाठक वर्ग को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रति अपने दृष्टिकोण को और अधिक स्पष्ट करने में सहायक सिद्ध होगी और देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करने वाले शहीदों के प्रति नई पीढ़ी की श्रद्धा व विश्वास को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठक समाज एवं मानवता की सेवा के प्रति अधिक समर्पित भाव से प्रेरित होंगे।

 

यह भी पढ़े:- झूठों की टोली के सक्रिय सदस्य है विक्रमादित्य सिंह – भाजपा

 

जगदीश शर्मा ने पुस्तक के विमोचन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी लेखनी द्वारा इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने शहीदों के जीवन पर गहन अध्ययन किया है और तथ्यात्मक साक्ष्यों को एकत्रित कर पुस्तक में प्रस्तुत किया है।