आदर्श हिमाचल ब्यूरो
मंडी (सराज) । विधानसभा क्षेत्र की जंजैहली घाटी की सुंदर वादियों में स्थित माता शिकारी जोगणी का ऐतिहासिक एवं मनमोहक मंदिर 20 मार्च 2023 से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। माता शिकारी देवी का मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है प्रत्येक वर्ष यहां लाखों श्रद्धालु माता के मंदिर में अपनी मन्नत लेकर आते हैं और माता शिकारी देवी के मंदिर से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता। नवरात्रों को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन ने 20 मार्च से मंदिर को खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
उप मंडल अधिकारी नागरिक थूनाग पारस अग्रवाल ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि बर्फबारी और ठंड को देखते हुए हर वर्ष माता शिकारी जोगनी के कपाट दिसंबर महीने से मार्च महीने तक बंद रहते हैं, और यह कपाट अप्रैल के महीने में खुलते थे,लेकिन इस बार बर्फबारी भी पहाड़ों में कम हुई है और नवरात्रि भी 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं इन सब चीजों को देखते हुए प्रशासन व माता शिकारी देवी मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि श्रद्धालुओं के लिए कपाट 20 मार्च 2023 से खोल दिए जाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से मंदिर कमेटी के कर्मचारी मंदिर में तैनात कर दिए हैं और विभागों को निर्देश दिए गए हैं ,सभी मूलभूत सुविधाएं बिजली,पानी की व्यवस्था करने में प्रशासन जुट गया है और सड़क में जो बर्फ रही है इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को जानकारी दे दी गई है और जल्द ही सडक साफ कर दी जाएगी। जंजैहली से माता शिकारी देवी मंदिर और करसोग- रायागढ से माता शिकारी देवी मंदिर दोनों सड़क मार्ग बहाल कर दिए जाएंगी।
20 मार्च के बाद श्रद्धालु यहां पर माता के मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।