मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की देने की घोषणा की

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है, रेणुका ठाकुर शिमला के रोहड़ू से संबंध रखती हैं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को टीम के साथ पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले देखे और इन मैचों में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस दौरान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण से हिमाचल की लड़कियां अपने जीवन में ऊँचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गत सायं दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप-2025 का खिताब अपने नाम किया।