प्रदेश की आपदा पर केवल घड़याली आंसू बहा रहे भाजपा के सभी नेता – तरुण पाठक

बोले.....केंद्र ने नही दी अभी तक प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद

0
4
Tarun Pathak
Tarun Pathak

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सचिव एडवोकेट तरुण पाठक ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद  सुरेश कश्यप की आलोचना करते हुए कहा है कि वह और उनके सभी नेता प्रदेश की आपदा पर केवल घड़याली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि  भाजपा के नेता केवल बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहीं हैं।

 

तरुण पाठक ने मण्डी की सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर भाजपा सांसदों को आपदा में सहयोग के लिए लिखे पत्र पर दिए उनके बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले उन्हें  शिमला संसदीय क्षेत्र के लोगों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार से क्या राहत पहुंचाई हैं। असल मे केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के प्रति अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। अभी तक प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद केंद्र ने नही दी है,जबकि भाजपा के नेता इस बारे भ्रामक प्रचार कर रहें हैं।

 

यह भी पढ़े:-भाजपा जिला शिमला की नवनियुक्त कार्यकारणी की परिचय बैठक का किया गया आयोजन 

तरुण पाठक ने प्रतिभा सिंह के आपदा राहत को लेकर किये जा रहें प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह केंद्रीय मंत्रियों से मिल कर हर संभव प्रयास कर रही हैं,जबकि भाजपा के  सांसद कोई भी सहयोग नही कर रहें हैं। अब जब उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिये एक पत्र लिखा है तो उन्हें इसकी मिर्ची लग रही है,क्योंकि लोगों के सामने उनकी पूरी पोल खुल रही हैं।

 

पाठक ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और प्रभावित लोगों से मिलने की सराहना करते हुए कहा है कि कांग्रेस को सभी प्रभावित लोगों की चिंता हैं। पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित लोगों को पूरी मदद करने मद जुटे है,यहां तक कि उन्होंने उन्हें राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं।  सभी मंत्री कांग्रेस सांसद सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहें है जबकि भाजपा अपनी राजनीति के चलते अनाप शनाप बयानवाजी कर रही है पर उसका इसे कोई लाभ मिलने वाला नही।