खुशखबरी: सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को आज मिलेगा मई महीने का वेतन  

एचआरटीसी में नई बसों व टिक्टिंग मशीनों की खरीद पर भी करेगी बीओडी चर्चा

0
3
एचआरटीसी
एचआरटीसी

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला।  प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। आज  सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को मई महीने का वेतन मिलेगा। राज्य पथ परिहवन निगम के 10700 कर्मचारियों को आज वीरवार को बैंक खातों में वेतन आ जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी की गई 67.50 करोड़ की धनराशि परिवहन निगम के खाते में पहुंच गई है।  परिवहन निगम के सभी डिपुओं में कर्मचारियों के वेतन की धनराशि पहुंच चुकी है। लेकिन परिवहन निगम के पेंशनरों को पेंशन के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़े:-पुरस्कार: तम्बाकू नियंत्रण के लिए किए सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल को मिल पुरस्कार, अधिकारियों ने सौंपा स्वास्थ्य मंत्री को

 

एचआरटीसी बीओडी एचआरटीसी की निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक 19 जून को हो सकती है। इसके अतिरिक्त एचआरटीसी में नई बसों व टिक्टिंग मशीनों की खरीद पर भी बीओडी चर्चा करेगी। बैठक में एचआरटीसी के विभिन्न मुद्दों पर फैसला किया जाएगा।