आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र में दो गज की दूरी की व्यवस्था को बनाए रखते हुए सभी नियमों को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। इसके लिए एक फुलप्रूफ प्लान विधानसभा सचिवालय ने तैयार किया है और लोगों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार का कहना हैं कि इस बार के माॅनसून सत्र के जो नियम बनाए गए हैं उसी के मुताबिक ही सत्र का आयोजन किया जाएगा। पहले के जारी विधानसभा सत्र के लिए करीब दो हजार तक पास बनाए जाते थे लेकिन इस बार केवल 400 पास ही बनाए जाएगें। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी चेहरे पर मास्क हैए जरूरी मूल मंत्र है। कोविड.19 महामारी के वर्तमान दौर में एहतियात बरतनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सात से 18 सितंबर तक होने वाले मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई तमाम मानक संचालन प्रक्रियाओं का ख्याल रखा जाएगा। विधानसभा के सभी प्रवेश द्वारों पर सेनटाइजर की व्यवस्था होगी।
सभी सदस्यों को आवास पर मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। पक्ष व विपक्ष दोनों तरफ की सीटों को सेनेटाइज किया जाएगा। सदन में सदस्योंए अधिकारियों व पत्रकारों के प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था होगी। विधानसभा परिसर को रोजाना दो मर्तबा सेनेटाइज किया जाएगा। विधायकों की सीटों के बीच लगी पोली कार्बन सीट छह फुट ऊंची होगी।