एन एसोसिएशन फ़ॉर सर्विसेज संस्था ने रिसर्च प्रोसीजर्स एंड टेक्निक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया आयोजन

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। एन एसोसिएशन फ़ॉर सर्विसेज संस्था ने रिसर्च प्रोसीजर्स एंड टेक्निक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। आयोजन में गूगल मीट के माध्यम से मुख्य वक्ता देवेंद्र शर्मा सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 79 विद्वानों ने लिया।

संस्था समय- समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यावरण व् सामाजिक विकास व् उत्थान पर तथा शासन की नीतियों को प्रोत्साहित करने व् जागृति से सम्बंधित विषयों पर कार्यक्रम करती रहती है। शिक्षा व् अनुसन्धान पर यह एक विशेष कार्यक्रम किया गया। संस्था के प्रधान व् आयोजन के मुखिया संजीव देष्टा ने संस्था के बारे में जानकारी दी व् इसके कार्यक्रमों को बताया गयाI

ये भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/1601-people-are-healthy-67-deaths-with-5058-new-infected/

संस्था के मुख्य सचिव डाक्टर मनीष खांगटा ने गूगल मीट के माध्यम से जुड़े उपस्थित सज्जनो का तथा मुख्य वक्ता आचार्य देवेंद्र शर्मा जो हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय में वाणिज्य विभाग में आचार्य हैं का अभिनंदन किया इसके साथ ही उन्हों ने जन संपर्क से सम्बंधित सज्जनो व् कार्यक्रम के सचिव अनुपम शर्मा तथा अन्य का स्वागत किया I

संगोष्ठी का सञ्चालन अनुपम शर्मा ने मुख्या का स्वागत व् मुख्य वक्ता का परिचय देकर किया। संगोष्ठी में भारत के विभिन विश्व विद्यालयों व् संस्थानों के 79 विद्वानों ने भाग लियाI मुख्य वक्ता के वक्तव्य होने पर प्रतिभागियों ने विचार साँझा किये। संगोष्ठी शिक्षा, अनुसन्धान व् ज्ञान अर्जित करने की दृष्टि से अत्यंत सफल रह। संस्था नेे संगोष्ठी के सफल आयोजन के समक्ष निकट भविष्य में ऐसे आयोजन करने की प्रतिबद्धतता दर्शाईI