आनी: हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ज़ोन च्वाई ने कंडाखमारला में रोपे पौधे

0
4
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ज़ोन च्वाई ने कंडाखमारला में रोपे पौधे
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ज़ोन च्वाई ने कंडाखमारला में रोपे पौधे
दीवान राजा 
आनी।  बुधवार को हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के ज़ोन च्वाई ने ग्राम पंचायत च्वाई के कंडाखमारला के साथ लगते जंगल में पौधारोपण किया। ज्ञानविज्ञान समिति के सदस्यों,महिला मंडल,स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने दयार के 60 पौधें लगाएं।
 च्वाई ज़ोन की सचिव सीमा देवी ने सभी को शपथ दिलाई और कहा कि पेड़-पौधें हमारी अमूल्य सम्पदा है । उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा रखना हम सभी का दायित्व है जिसके लिए हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खण्ड के सभी 6 जोनों में वृक्षारोपण कार्य कर रही है।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ज़ोन च्वाई ने कंडाखमारला में रोपे पौधे
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ज़ोन च्वाई ने कंडाखमारला में रोपे पौधे
वहीं,महिला मंडल प्रधान श्यामा देवी ने कहा कि पेड़-पौधें हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को लगाएं गए पेड़-पौधों को भी संरक्षित रखना है ताकि सही मायने में वृक्षारोपण कार्य को सार्थकर्ता हासिल हो सके।
इस मौके पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खण्ड की सह सचिव डिम्पल,महिला मण्डल कंडाखामरला की प्रधान श्यामा देवी,महिला मंडल जलारधार की प्रधान आमलु देवी, बेटी बचाओ प्रभारी पदमा देवी,नशा निवारण समिति प्रभारी मीरा देवी,बीना,स्वयं सहायता समूह की कुसुमलता समेत ज्ञान विज्ञान समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।