अनुराग ठाकुर हिमाचल में जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से लेंगे जनता का आर्शीवाद : संदीप कटवाल

0
7

सोलन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद समूचे देश में 19 से 23 अगस्त तक जन आर्शीवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रीय मंत्री अपने अपने राज्यों में जाकर जनता का आर्शीवाद लेंगे. इसी कड़ी में हिमाचल से संबध रखने वाले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 19 से 23 अगस्त तक हिमाचल में जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से जनता का आर्शीवाद लेंगे . यह जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कटवाल ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही.

संदीप कटवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अपने अपने राज्य में जाकर जनता का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। केन्द्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार हो इसके लिए प्रधानमंत्री के आदेश अनुसार हिमाचल प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आ रहे है। इनकी जन आर्शीवाद यात्रा हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु से आरम्भ होगी इसके बाद जिला सोलन के विभिन्न स्थानों से होते हुए राजधानी शिमला पहुंचेगी. यह यात्र प्रदेश के 8 जिलों के करीब 37 विधानसभा क्षेंत्रो में जाएगी जिसमें जनता केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करेंगे व उन्हे आशीर्वाद देंगे.इस यात्रा में कोविड की एसओपी का पालना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कटवाल ने जानकारी देते बताया कि हिमाचल के प्रवेश द्वार से यात्रा 19 अगस्त को आरम्भ होगी व मुख्य स्थानों में केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का इस दौरान विशेष ध्यान रखा जायेगा.