कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए  उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रदांजलि दी।

0
1
आदर्श हिमाचल ब्यूरो:-
शिमला। संविधान दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए  उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रदांजलि दी। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संविधान की रक्षा के एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में हमारे देश के संविधान में बगैर किसी भेदभाव के हमें समानता का अधिकार  दिया है।
कांग्रेस कार्यालय में  शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, नगर निगम शिमला के कांग्रेस पार्षदगण, कांग्रेस  महासचिव यशवंत छाजटा,अमित पाल सिंह, यशपाल तानाइक,अनीता वर्मा, अमित नंदा, नगर निगम शिमला की पूर्व महपौर जैनी प्रेम, सौरव चौहान,जैनब चंदेल,मोहन झारटा,जितेंद्र चौधरी,उषा मेहता,रिपना  कलसाइक,रवि चौहान,जी एस तोमर,अनिल बक्शी,प्रभा वर्मा,पुष्पा शोभटा,अनिल चौहान,मोहन नेगी,सेनराम नेगी,भूपेंद्र कौशल,सत्य वर्मा, जयेवंती, देवेंदर कुमार रतन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।