अटैकिंग मूड में मैराथन धावक सुनील शर्मा, कहा प्रदेश में भाजपा कांग्रेस को भूल कर आप से खा रही खौफ

0
2

नाहन: प्रदेश में चुनावी वर्ष शुरू होते ही आम आदमी पार्टी एक्शन मोड़ पर है और लगातार प्रदेश में जनसंपर्क और पार्टी विस्तार के कार्यक्रमों में जुटी हुई है तो वही पार्टी के नए नवेले नेता भी प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साध रहे हैं। जिला सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले यूथ आइकन और अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा नई नवेली आम आदमी बने हैं मगर आते ही ओपनिंग बैट्समैन की भूमिका निभा रहे हैं। सुनील शर्मा ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर आक्रमण बोल दिया है। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में सुनील शर्मा ने ऐलान किया कि प्रदेश में अब कॉन्ग्रेस और भाजपा सरकार का जमाना जा चुका है और अब आम आदमी पार्टी का जमाना आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां प्रदेश में आम आदमी की एंट्री के साथ ही कांग्रेस को भूल चुकी है तो वही आम आदमी पार्टी का खौफ इन्हें सताने लग पड़ा है। सुनील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ना तो परिवारवाद और ना ही कट्टरपंथी विचारधारा को मानती है। उन्होंने कहा यह आम जनता की पार्टी है। जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म कर आम लोगों को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा देश व प्रदेश के हर नागरिक को पूरा हक है कि उसे सत्ता में बैठी सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस मूलभूत सुविधाओं को आम जनता को पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।

सुनील शर्मा अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक है। सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुनील शर्मा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यही नहीं प्रदेश में यूथ आइकन माने जाने वाले सुनील शर्मा ने हर दौड़ को समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। बीते 6 वर्षों से सुनील शर्मा लगातार प्रदेश सरकार से अल्ट्रामैरॉथन को खेल नीति में शामिल करने की मांग कर रहे थे। यही नहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां दर्ज करने के बावजूद प्रदेश सरकार उन्हें एक अच्छी नौकरी तक नहीं दे पाई थी। बीते कल दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में सुनील ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। पार्टी में जॉइनिंग उन्होंने मंगलवार को सिरमौर के नहान में पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपने मंसूबे भी साफ कर दिए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे मगर पार्टी यदि उन्हें कोई जिम्मेवारी देती है तो वह इंकार भी नहीं करेंगे।

अल्ट्रा मैराथन रनर सुनील शर्मा अब सियासी दौड़ मर चुके हैं और आते ही बढ़त बनाने की फिराक में है लिहाजा कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाने साधे जा रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस युवा धावक की यह नई चुनावी दौड़ इन्हें कहां तक ले जाती है।