बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान

0
2

नाहन: शिरोमणि पंथ रत्तन स्व. बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली में दिया गया. यह सम्मान कलगीधर ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. देवेंद्र सिंह ने ग्रहण किया. दरअसल इसी साल 25 जनवरी को केंद्र सरकार ने जब पदमश्री पुरस्कारों की घोषणा की थी, उसमें बाबा इकबाल सिंह का नाम भी शामिल था. मगर पुरस्कार की घोषणा के 4 दिन बाद ही 29 जनवरी को संत बाबा इकबाल सिंह का निधन हो गया था, जिनका 30 जनवरी को सिरमौर जिला के बडू़ साहिब में अंतिम संस्कार किया गया था.

मुख्यमंत्री ने भी अपने ऑफिशल ट्वीटर अकाउंट से लिखा अकाल अकादमियों के संचालक स्व. बाबा इकबाल सिंह जी को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार मिलना हिमाचल के लिए हर्ष का विषय है। बाबा इकबाल सिंह जी ने शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय भूमिका निभाई। शिक्षा के प्रचार व प्रसार मे उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।