पत्ता पान का, बन रहा केंद्र पहचान का — भाई-बहन की जोड़ी ने पान से खड़ा किया अनोखा स्टार्टअप 🌿

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला । पान के पत्ते से बना मीठा पान तो आपने जरूर चखा होगा, लेकिन अब पान से बनी चॉकलेट, माउथ फ्रेशनर, गुलकंद और लड्डू जैसे उत्पाद भी बाजार में लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे ही अनोखे उत्पाद इन दिनों शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित जीआई महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जो 29 मार्च तक चलेगा।

 

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा जिले के मलकपुरा गांव की भाई-बहन की जोड़ी — मयंकिता चौरसिया और चित्रांश चौरसिया — ने पान के पत्तों से स्वरोजगार का सफल मॉडल तैयार किया है। वर्ष 2023 में स्थापित उनकी कंपनी अच्युत्यम ऑर्गेनिक एंड हर्बल के तहत Betelyfe ब्रांड से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

 

मयंकिता चौरसिया, जिन्होंने एमए इतिहास और यूजीसी-नेट उत्तीर्ण करने के बाद पीएचडी की पढ़ाई छोड़ी, ने इस स्टार्टअप की शुरुआत की। उनके भाई चित्रांश ने भी इस पहल में साथ दिया। आज यह कंपनी पान चॉकलेट, पान शरबत, गुलकंद, पान डेट्स और लड्डू जैसे उत्पादों के जरिए देशभर में अपनी पहचान बना रही है।

 

कंपनी वर्तमान में 50 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है और पान की खेती को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है। जीआई टैग मिलने के बाद इस क्षेत्र में पान की खेती 25% से बढ़कर 35% तक पहुंच चुकी है। कंपनी का लक्ष्य इसे 80% तक ले जाना है।
मयंकिता ने बताया कि वे जल्द ही पान आधारित स्किन केयर उत्पाद भी लॉन्च करेंगी। उनके कार्य को राज्यपाल चल वैजयंती पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

🌿 महोबा पान की खासियत:

महोबा का देशावरी पान, जिसे 2021 में जीआई टैग मिला, अपनी कुरकुराहट, बिना रेशे की बनावट और हल्के मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। यह पान मुंह में जाते ही घुल जाता है और प्रीमियम गुणवत्ता का माना जाता है।
पान अब सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पहचान बन रहा है 🌿
महोबा के भाई-बहन ने पान से ऐसा स्टार्टअप खड़ा किया, जो आज रोजगार भी दे रहा है और संस्कृति को भी आगे बढ़ा रहा है 💚

🔥
#MahobaPan #StartupIndia #VocalForLocal #Betelyfe #WomenEntrepreneur #SuccessStory #Himachal #Shimla #GIMahotsav #OrganicProducts #IndianStartup #SelfEmployment #MakeInIndia #Inspiration #LocalToGlobal