बिलासपुर: नहाने के लिए खड्ड में गए 17 साल के युवक की मौत

0
62

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

बिलासपुर/शिमला। जिला बिलासपुर के सीर खड्ड में 17 वर्षीय किशोर के डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने साथियों सहित घर से बिना बताए नहाने के लिए खड्ड में चला गया था। मृतक की पहचान गौरव चौहान पुत्र सुनील कुमार गांव घंडालवीं के तौर पर हुई है। वह घर का इकलौता बेटा था।

जानकारी के मुताबिक दस से बारह लड़के तलवाड़ा पुल के समीप सीर खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे थे। इनमें से गौरव चौहान भी नहाने के लिए पानी में उतर गया। एकाएक गौरव गहरे पानी में पहुंच गया। गौरव  को  तैरना नहीं आता था। जैसे ही वह डूबने लगा तो अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में नजदीकी पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारी राजकुमार मौके पर पहुंचा।

 

उसने पानी में छलांग लगाकर डूबने वाले गौरव को ढूंढा काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। छाती दबाकर शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे होश नहीं आया। टैक्सी बुलाकर गौरव को अचेत अवस्था में भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर चुका था। वर्तमान में वह लदरौर क्षेत्र में कंप्यूटर सीखने के लिए जाता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार करीब 11:00 बजे वह घर से कंप्यूटर सेंटर के लिए निकला था। घर से करीब 10 किलोमीटर दूर सीर खड्ड में नहाने किस तरह पहुंच गया इस बारे कोई जानकारी नहीं है। मृतक के पिता सुनील कुमार घंडालवीं डिपू पर सेल्समेन हैं।मृतक