महँगाई बेरोजगारी पर ध्यान देकर मुख्यमंत्री बदलने का खेल बंद करे भाजपा :- एन के पन्डित !

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज और राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एन के पन्डित ने राजधानी शिमला से जारी प्रैस विज्ञप्ति में केंद्र कि मोदी सरकार से कहा कि वो महँगाई बेरोजगारी पर ध्यान देकर मुख्यमंत्री बदलने का खेल तुरन्त बंद करे ! उन्होंने कहा कि वैसे मुख्यमंत्री बदलना वो भाजपा का अंदरूनी मामला है पर आखिर बार बार मुख्यमंत्री पद कि शपथ लेकर क्यों जनता का पैसा बर्बाद करने पर भाजपा तुली हुई है !

 

उन्होंने प्रदेश भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपील करती है कि वो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को ना बदले क्योंकि उनको हिमाचल कि जनता खुद बदलेगी !

 

पन्डित ने मीडिया कि भूमिका पर भी दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया टीवी चैनल के कुछ एंकर तो कांग्रेस शासित राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, में मुख्यमंत्री बदलने पर खूब हल्ला करते रहे पर कांग्रेस पार्टी में तो ऐसा कुछ नहीं हुआ उल्टा भाजपा ने कर्नाटक, उत्तराखंड, और गुजरात के मुख्यमंत्री बदलकर अपनी गुटबाज़ी को खुद उजागर किया !

 

उन्होने कहा कि कुछ टीवी एंकर तो दोगली मीडिया होने का सबूत देते हुए चर्चा करवाते हैं कि अगर कांग्रेस मुख्यमंत्री बदले तो अंदरूनी कलह और भाजपा मुख्यमंत्री बदले तो मोदी और अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक आखिर ऐसा क्यों ??? कांग्रेस मीडिया इन्चार्ज एन के पन्डित यहीं नहीं रुके उन्होंने तो भाजपा सरकार को आइना दिखाते हुए कहा कि पिछले कल जो बिलासपुर, करसोग, में जनमंच कार्यक्रम में हंगामा हुआ वो किसी से छुपा नहीं हैं और मन्त्री महोदय को किसने ये अधिकार दिया कि वो जनमंच के दौरान जनता से बदतमीजी से पेश आये सरकार के कुछ मंत्री अधिकारियों और हिमाचल कि जनता को अपना रौब ना झाड़ें क्योंकि ये जो जनता हैं ये सब जानती है मंत्रियों को सत्ता के नशे में अंधे होकर ये ना भूलना चाहिए कि जो जनता आपको कुर्सी पर बिठा सकती है वो उतार भी सकती है!

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार अपनी लोकप्रियता खो चुकी है और वैसे भी भाजपा सरकार अब कुछ ही महीनों की मेहमान रह गई है अब प्रदेश का हर मतदाता चाहे युवा हो, महिला गृहणी हो, किसान बागवान हो, मजदूर हो, नौकरी पेशा लोग वो सब भाजपा सरकार से महँगाई और रोजगार पर नाराज है अब वो सिर्फ कांग्रेस सरकार को अपना भविष्य मानकर कांग्रेस कि तरफ टक टकी लगाकर देख रहा है इसी डर से तो प्रदेश कि भाजपा सरकार चुनावों से भाग गई ! एन के पन्डित ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में आक्रोश और परिवर्तन रैलियां करके मौहाल कांग्रेस के पक्ष में बनाएगी जिसके लिये कांग्रेस के तमाम अग्रणी संगठन चाहे महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, इंटक, छात्र संगठन NSUI, राजीव गाँधी पंचायती राज कांग्रेस और राहुल -प्रियंका सेना कांग्रेस सब अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी !

 

पन्डित ने केन्द्र कि मोदी सरकार को भी लपेटते हुए शब्द बाण करके सिर्फ इतना कहा कि समझ नहीं आ रहा है देश कि जनता को कि मोदी जी सरकार चला रहे है सर्कस एन के पन्डित ने केन्द्र सरकार को नसीहत का पाठ पढ़ाते हुए प्रधानमन्त्री मोदी को सलाह दी है कि मोदी जी अगर खराबी इंजन में हो तो इंजन को बदलो डिब्बे बदलने से कुछ नहीं होगा ! उन्होंने राजनीतिक भाषा में कहा कि मोदी जी आपने कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे लिये, फिर कुछ राज्यपाल का इस्तीफा और कई मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे लिये एक बार प्रधानमन्त्री जी अपना इस्तीफा देकर भी देख लो बस सारी कृपा वहीं अटकी हुई है !