आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सोलन (बद्दी): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला सोलन के मंडल दून व नालागढ़ के पदाधिकारियों की विशेष बैठक सोमवार को बद्दी जिला अध्यक्ष धनी राम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से बीबीएन में होने वाले 13, 14 व 15 दिसंबर को प्रदेश कार्य समिति एवं अभ्यास वर्ग की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय कार्य समिति एवं अभ्यास वर्ग में जहां मोर्चा की पिछली कार्य योजना की समीक्षा होगी वहीं मिशन 2022 के लिए भी मोर्चा की कार्य योजना तैयार की जाएगी।साथ ही विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस वर्ग में मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के मंत्री, वरिष्ठ नेता अनेकों विषयों पर मंथन कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कि यह वर्ग जनजातीय मोर्चा के कार्य के लिए विशेष रहने वाला है। और मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में अहम रोल निभाएगा। इस वर्ग से जहां कार्यकर्ता समीक्षा मंथन करेगा वही प्रदेश नेतृत्व के साथ मंथन में सहयोगी योजना बनाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री संतोष राज नेगी, देव राज चौधरी एवम सभी पदाधिकारियों को वर्ग को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में प्रांत के महामंत्री देवराज चौधरी व संतोष राज नेगी, जिला अध्यक्ष धनी राम चौधरी, उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, दूंन मंडल अध्यक्ष हरी चंद चौधरी, प्रदेश सचिव नसीब चौधरी, जिला महामंत्री गुरमीत एवं सोहनलाल उपाध्यक्ष नरेश, सचिव दर्शन चौधरी, महामंत्री मक्खन चौधरी व सुदर्शन, खुशी राम, हेमराज चौधरी मौजूद रहे।