भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रामपुर में किन्नौर और रामपुर के पार्टी विस्तारको को दिए टिप्स

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज

विशेषर नेगी

रामपुर। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रामपुर के दत्त नगर में किन्नौर और रामपुर के पार्टी विस्तारको को संगठन को मज़बूत करने बारे टिप्स दिए। इस से पहले उन्होंने रामपुर के खनेरी चिकित्सालय में जा कर अपना कोरोना जाँच कराया ए जिस में वे नेगेटिव आये। उन्होंने बताया की हिमाचल के राजयसभा सांसद इंदु गोस्वामी जो कोरोना पॉजटिव आई है उन से से दिल्ली में सत्र के दौरान सम्पर्क हुआ था। इस लिए शंका दूर करने के लिए आज कोरोना जाँच किया कराया और रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Ads

उन्होंने बताया हिमाचल में कोरोना से लड़ाई के लिए सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालो की संख्या कम है और ठीक होने का दर काफी अधिक है। आने वाले समय में भी कोरोना की जंग जीतेंगे। पूर्व मंत्री सिंघी राम ने बताया दत्त नगर में पार्टी विस्तारको का जो प्रशिक्षण है वो पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण से पार्टी कार्यकर्ताओ को सशक्त कर जमीनी स्तर तक पार्टी को मज़बूत करने के टिप्स दिए जा रहे है। उन्होंने कहा हिमाचल को सुरेश कश्यप जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के नेतृत्व में पार्टी को और मज़बूती मिलेगी।