मंडी में भाजपा कार्यसमिति बैठक, बड़े नेताओं की मौजूदगी में बनेगी रणनीति – राजीव बिंदल

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अब “निकम्मी और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने पिछले छह महीनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया है और पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में है। प्रदेश में 171 मंडल और लगभग 8000 बूथों पर संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जा चुका है।

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंडी में 6 और 7 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें सौदान सिंह, तरुण चुग, श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन शामिल होंगे।

कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए बिंदल ने कहा कि सरकार फैसलों से ज्यादा “तमाशे” करती है और पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश की गई। उन्होंने आरक्षण में बदलाव के फैसले को भी संविधान के खिलाफ बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

रोपवे किराया बढ़ोतरी पर भी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी।

#BJP #RajeevBindal #HimachalPolitics #Congress #Shimla #Mandi #PoliticalNews #Elections #HimachalPradesh