आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिमला द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।
शिविर का आयोजन लायंस क्लब शिमला तथा कप्तान जे एन सूद मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सोसाइटी के सचिव हेमंत जोकटा ने बताया कि यह शिविर उपायुक्त शिमला एवं सोसाइटी के अध्यक्ष अनुपम कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के जीवन को बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
शिविर में कमला नेहरू अस्पताल, शिमला के ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं और एकत्रित रक्त को सुरक्षित रूप से ब्लड बैंक में जमा किया गया।
अंत में, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिमला ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
📌 #शिमला #रक्तदान #RedCross #ShaheedDiwas #BloodDonation #HimachalPradesh #SocialWork #DonateBlood #SaveLives











