मंत्रिमंडल विस्तार: प्रदेश को मिले तीन नए मंत्री, राजभवन में दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। जय राम ठाकुर की अगुवाई वाली हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का गुरुवार को तीन मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करके इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
शामिल किए गए कैबिनेट मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुख राम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग हैं। सुख राम और राजिंदर गर्ग ने हिंदी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में। 27 दिसंबर, 2017 को अस्तित्व में आने के दो साल और सात महीने बाद जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली एचपी सरकार का यह पहला विस्तार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here