सिरमौर में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल 

घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा उपचार

0
5
सांकेतिक तस्वीर

घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा उपचार

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में MBBS स्टूडेंट की मौत हो गई है। यह हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन MBBS 2019 बैच का छात्र शुभम के रूप में हुई है। घायल युवक कांगड़ा का रहने वाला सोहित शर्मा है। मिली जानकारी के अनुसार, नाहन से करीब 9 किलोमीटर दूर दोसड़का के पास शनाड़ी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार HP93A-0789 पीछे करते वक्त करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य किया।  जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।

यह भी पढ़े:- अमन अरोड़ा ने किया बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा

बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। घायल युवक सोहित शर्मा (22) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव कुणा जिला कांगड़ा तहसील ज्वालामुखी का रहने वाला है। मृतक का नाम शुभम राणा 26 वर्ष पुत्र जगपाल निवासी तहसील जसवां परागपुर जिला कांगड़ा है।