केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाथू में पटाखा फ़ैक्ट्री में हुए हादसे पर प्रकट की संवेदनाएं

0
2

ऊना: आज सुबह प्रदेश के कोने से दुखद खबर सामने आई जहां टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में पटाखा फ़ैक्ट्री में आग लगने से जान और माल की भारी क्षति हुई यहां पर आगजनी की घटना से लगभग 6 लोगों की मृत्यु हो गई तो 12 से ज्यादा लोग इस आगजनी की घटना में घायल हो गए इसको संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रमों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है

दुर्घटना में घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसी मेरी कामना है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में पटाखा फ़ैक्ट्री में आग लगने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गँवाने वाले सभी मृतकों के परिवार जनों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता हूँ। प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगा हुआ है। स्थिति पर पूरी गम्भीरता के साथ नज़र रखी जा रही है। दुर्घटना में घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसी मेरी कामना है। प्रभु हादसे में जान गँवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे।