चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में सोमवार की सुबह जोत रोड पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें 3 लोगों की मृत्यु और 2 लोगों के घायल होने की खबर है। खबर के मुताबिक प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है तो ही मौके पर ही मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों को भी प्रक्रिया अनुसार घर वालों को सौंपा जा रहा है।
हिमाचल के चंबा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की जान जाने की खबर से मन दुखी : नड्डा
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी हताहत हुए लोगों के परिजनों तथा घायल व्यक्तियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल के चंबा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की जान जाने की खबर से मन दुखी है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। राज्य सरकार हर संभव मदद में जुटी है।
हिमाचल के चंबा जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की जान जाने की खबर से मन दुखी है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।
साथ ही घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
राज्य सरकार हर संभव मदद में जुटी है।
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) March 28, 2022