चंबा: काशमी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान के आठ कमरे जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक मकान में आग लगी।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मोड़ा पंचायत के काशमी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान के आठ कमरे जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे अचानक मकान में आग लगी। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने गांव को आग से बचाने के लिए पानी का टैंक तोड़ा और आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार टेक चंद वर्मा व उप प्रधान महिंदर कुमार भी मौके पर पहुंच चुके हैं