चंबा हत्याकांड: प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, के नारों से गूंजा चौहड़ा

नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला: बोले...हमसे पहले आना चाहिए था पीड़ित परिवार से मिलने 

0
5
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला।  चंबा युवक की नृशंस हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमसे पहले आना चाहिए था, जबकि वे नही आए।  उन्होंने कहा कि हमारे आने या मुख्यमंत्री के आने से मनोहर वापस तो नहीं आ सकता लेकिन परिवार को थोड़ी शांति मिल जाती।

 

बहुत सी घटनाए होती हैं जिन्हें कांग्रेस सरकारें हल्के में लेती हैं। गुड़िया केस  का जिक्र करते हुए भी नेता प्रति पक्ष ने कहा कि सरकार ने गुड़िया कांड को भी हल्के में लिया था। भाजपा ने गुड़िया मामले की जांच सीबीआई से करवाई और आज दोषी सलाखों के पीछे है। चंबा में हुए हत्याकांड की एनआईए जांच होने से देश में एक बहुत बड़ा संदेश जाएगा।

 

 

यह भी पढ़े: – भाजपा कल करेगी 12 जिलों में धरना प्रदर्शन, पीड़ित के घर जाने से प्रशासन ने रोका -बिंदल 
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन से आग्रह है कि हम सभी मनोहर के परिवार से मिलने दें। चौहड़ा में प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे। जयराम ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जात, धर्म या क्षेत्र के विरूद्ध नहीं है। हमारी लड़ाई 25 वर्षीय मासूम नौजवान की हत्या करने वालों के खिलाफ है।