मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह ने सौंदर्य प्रिंटिंग प्रेस के मालिक व वरिष्ठ पत्रकार खुशी राम शर्मा के निधन पर जताया शोक 

0
4
शोक
शोक

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद लोकसभा ने शिमला में सौंदर्य प्रिंटिंग प्रेस के मालिक व वरिष्ठ पत्रकार खुशी राम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

 

शोक संदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला जिला की जुब्बल तहसील के शड़ी गांव में 1945 को जन्मे खुशी राम शर्मा के निधन से प्रदेश ने एक सच्चा पत्रकार खो दिया है। निर्भीक  पत्रकारिता के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शोक संदेश में कहा कि खुशी राम शर्मा एक संघर्षशील व्यक्ति थे और  पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है।