आदर्श हिमाचल ब्यूरो
Ads
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खूब राम का शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे।
यह भी पढ़ेः- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युव राज बोध न राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।