आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री ने मास्टर भाविक राजा का गीत किया रिलीज़
अपने शोक संदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जगदीश सिपहिया कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। वही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस सचिव सुलह से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहें कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद सिपहिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रतिभा सिंह ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।