मुख्यमंत्री ने आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई.डी. भंडारी के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भंडारी का निधन आज हृदयाघात के कारण हुआ। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक समर्पित और निष्ठावान अधिकारी बताते हुए कहा कि भंडारी ने अपने सेवाकाल के दौरान राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से किया। उन्होंने कहा कि उनकी उत्कृष्ट सेवाएं हमेशा स्मरणीय रहेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।