मुख्यमंत्री ने महेंद्र कुमार शर्मा को हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

0
2

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महेन्द्र कुमार शर्मा को शाॅल, हिमाचली टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महेन्द्र कुमार शर्मा मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात हैं और 31 अक्तूबर, 2020 को सेवानिवृत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री सुरक्षा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सूद और अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।