आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह में कोरोना संक्रमित बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के उपस्थित रहने पर हैरानी जताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने देश की सुरक्षा को नजरअंदाज किया है।उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता है कि भाजपा को अपने समारोह ज्यादा महत्वपूर्ण है लोगों की सुरक्षा से उन्हें कोई लेना देना नही।
राठौर ने कहा कि बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने कोरोना संक्रमित होने की बात लोगों से छिपाई है।स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे नजरअंदाज कर उन्हें क्वारन्टीन नही किया।मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी होने के बाबजूद भी उन्होंने शौरी को इस समारोह में शामिल किया।
राठौर ने कहा कि भाजपा पहले से ही कोविड 19 के नियमो और इसके कानूनों की अवहेलना करती आई है।यही बजह है कि आज प्रदेश में इस संक्रमण के मामलें बढ़ते जा रहें है।
राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे स्वास्थ्य सुरक्षा में इतनी बड़ी,चूक व लापरवाही प्रदेश सरकार की कमजोर व्यवस्था को बयां करती है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर मामला है और इसे हल्के में नही लिया जा सकता।उन्होंने कहा कि शौरी के सभा स्थल पर मौजूद रहने व अति वशिष्ट लोगों से उनका सीधे मिलना, कोई गम्भीर खतरे की संभावना बन गई है।
राठौर ने शौरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से इस बारे पूरी जानकारी देने को कहा है कि उन्होंने किस मकसद से शौरी के कोरोना पोसिटिव होने के बात छुपाई।