मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवलदार कुलदीप सिंह की शहादत और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर जताया शोक

0
8

साथ ही माधव सिंह सोलंकी के शोक संतप्त परिजनों से की क्षति को सहन करने की प्रार्थना

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव सिंह सोलंकी को समाज सेवा और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

वहीं सैनिक कुलदीप सिंह की शहादत पर मुख्मयंत्री जय राम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 41 वर्षीय सैनिक कुलदीप सिंह लदद्ाख में आपरेशन स्नो लैपर्ड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।हवलदार कुलदीप सिंह नालागढ़ उपमण्डल के जगतपुर के जोघों गांव के निवासी थे।

मुख्यमंत्री ने हवलदार कुलदीप सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद कुलदीप सिंह ने प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

जय राम ठाकुर ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।