मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा के पिता किरपा राम के निधन पर शोक

0
2

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा के पिता किरपा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। किरपा राम का निधन आज जिला हमीरपुर के मसलाना कलां में हुआ। वह 98 वर्ष के थे।

 मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस अपूर्णनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।