आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक राजकीय कार्यक्रम होगा, जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
इस दौरान सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा और उन्होंने सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी करने पर भी जोर दिया। इस बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, सचिव जीएडी राजेश शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।











