मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे करसोग में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 अक्टूबर को करसोग क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कुन्हू हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से संयुक्त कार्यालय भवन करसोग के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और जन समस्याओं का निराकरण करेंगे और दोपहर बाद वे शिमला लौट जाएंगे, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने यह जानकारी दी है।