मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ममलीग को तहसील बनाने की घोषणा की

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन के ममलीग में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ममलीग उप-तहसील को तहसील में अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग का उप-मंडल खोलने और स्कूल की छत निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर रही है और माई-डीड परियोजना के माध्यम से भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सुधारात्मक कदमों से हिमाचल प्रदेश शिक्षा में देश में 5वें स्थान पर पहुँच गया है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की घोषणा की और ममलीग में भी इसके निर्माण कार्य की शुरुआत की और उन्होंने बताया कि प्रदेश में 100 स्कूलों को सीबीएसई आधारित बनाया जाएगा, जिनमें विशेष अध्यापक कैडर और ड्रेस कोड लागू होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती के साथ आधुनिक मशीनों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि एआईएमएस दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के अस्पतालों में तीन हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दूध और कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य बढ़ाए गए हैं और उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, अन्य अधिकारी और स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे, मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ममलीग के पूर्व विद्यार्थियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया।