आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दशहरा के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर जाखू में पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। मुख्यमंत्री ने दशहरा को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए समाज में व्याप्त नशे जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए जनता से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य मौजूद थे।