आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के चीफ आर्गेनाइजर अनुराग शर्मा एवं समस्त सेवादल परिवार द्वारा शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष-2023 के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये का चेक भेंट किया गया।