आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, गवर्नमेंट कॉलेज संजौली के लोक प्रशासन विभाग तथा राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD), के संयुक्त तत्वावधान में “सौर उद्यमिता” विषय पर आयोजित नौ दिवसीय उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का समापन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर भारती भागरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लोक प्रशासन विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. सरोज नेगी एवं डॉ. पूर्णिमा थापर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर रविंद्र चौहान (प्रोजेक्ट एसोसिएट, NIESBUD) तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत 30–30 छात्रों के दो बैचों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बी.ए. के छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ, क्योंकि इससे उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की योजना, प्रबंधन और क्रियान्वयन की समझ प्राप्त हुई तथा सौर ऊर्जा क्षेत्र में उद्यमिता, रोजगार और सतत् विकास से जुड़े नए अवसरों के प्रति प्रेरणा मिली। साथ ही लोक प्रशासन विभाग और NIESBUD (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार का एक संगठन) के प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के और कौशल विकास कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की











