मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

0
5

आदर्श हिमाचल ब्रयूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में देश नई ऊॅंचाइयां हासिल करेगा।