शिमला. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सुबह स्वास्थ्य जांच के लिए राजधानी शिमला स्थित IGMC अस्पताल पहुंचे जिसके बाद एजेंसी प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। गुरुवार की देर रात मुख्यमंत्री के सीने में हल्का दर्द उठने के बाद उन्हें इंद्रा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए लाया गया, और मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य जांच के बाद वे देर रात ही मुख्यमंत्री आवास लौट गए।
आईजीएमसी IGMC अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने आज मुख्यमंत्री के एक मीडिया बुलेटिन को जारी करते हुए में बताया कि मुख्यमंत्री आज सुबह करीब साढ़े दस बजे नियमित जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे जिसके बाद उनकी चिकित्सा जांच हुई और मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य है। चिकित्सा जांच के बाद मुख्यमंत्री वापस अपने कार्यालय लौट गए।
मायोकार्डियल इंफार्क्शन की पुष्टि के लिए सफदरजंग अस्पताल में होगी मुख्यमंत्री की जांच:
जानकारी के मुताबिक सीने में हल्के दर्द के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कल रात तकरीबन 11:30 बजे आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया सीने में हल्के दर्द एपिसोडिक की शिकायत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद देर रात तकरीबन 02:00 बजे मुख्यमंत्री वापस मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। हालांकि मायोकार्डियल इंफार्क्शन की पुष्टि के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अब सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सकीय जांच की जाएगी।
जयराम ठाकुर हालिया दिनों में पंजाब चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार के बाद गुरुवार को वे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला के तिरुपति बालाजी मंदिर मैं दर्शन करने के बाद से शिमला लौटे, मगर अब स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री जल दिल्ली रवाना होंगे।
स्वास्थ्य कारणों के चलते फिलहाल मुख्यमंत्री के मंडी और हमीरपुर दौरे रद्द:
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को अन्नाडेल हेलीपेड से लगभग 01:30 बजे सफदरगंज हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे जहां पर उनके स्वास्थ्य जांच होगी। हालांकि इसके चलते गुरुवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार और प्रमुख सचिव आर एन बट्टा ने मुख्यमंत्री के मंडी और हमीरपुर के दौरे का कार्यक्रम जारी किया था जो अब रद्द हो गया है।