आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चंबा में मनोहर हत्याकांड को लेकर एक बड़ा बयान सामनेे आया है। सीएम सुक्खू ने अपने बयान में कहा है कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान जलाया और स्थानीय लोगों को उकसाया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने की पूरी कोशिश की।
यह भी पढ़े:- संपादकीय:“पिता : एक अडिग सुरक्षा स्तम्भ”
सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। आरोपी सलाखों के पीछे हैं तो प्रदर्शन किस बात को लेकर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर 250 लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे, जबकि जिले में धारा 144 लागू है। एनआईए से जांच पर सीएम ने कहा कि हम इसके लिए भी तैयार हैं।